हथियार के बल पर सीआइएसएफ के जवान से 90 हजार रुपये की लूट

बक्सर/ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज चप्पल फैक्टरी के समीप बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर सीआइएसएफ के जवान से 90 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर पुलिस इलाके को सील कर छापेमारी शुरू कर दी. वहीं […]

बक्सर/ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज चप्पल फैक्टरी के समीप बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर सीआइएसएफ के जवान से 90 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर पुलिस इलाके को सील कर छापेमारी शुरू कर दी.

वहीं पीड़ित के बयान पर दो नामजदों समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. बताया जाता है कि बैरिया पंचायत के चौबे चक निवासी सीआइएसएफ का जवान मदन मोहन तिवारी अपने बहन की शादी के लिए अपने गांव आये थे.
मंगलवार को करीब 12 बजे वह ब्रह्मपुर बाजार से गहना और पकड़े खरीदने के लिए 87 हजार रुपये लेकर जा रहे थे. जैसे ही सीआइएसएफ का जवान मदन मोहन तिवारी निमेज चप्पल फैक्टरी के समीप पहुंचे तो पहले से घात लगाये जितेंद्र तिवारी, धीरेंद्र तिवारी और चार अज्ञात लोगों ने रोक लिया. इसके बाद सभी ने हथियार दिखाकर पैकेट में रखे 87 हजार और हाथ की घड़ी छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे.
वहीं पीड़ित ने इसकी सूचना ब्रह्मपुर थाना की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दिया. सीआइएसएफ का जवान मदन मोहन तिवारी के बयान पर दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष टीएन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
किन्नर से रुपये झपट फरार हुआ युवक
डुमरांव. स्थानीय शहर के ठठेरी बाजार में बुधवार को सरेआम एक युवक ने किन्नर के रुपये व मोबाइल झपट कर भागने में कामयाब रहा. इस मामले में किन्नर ने डुमरांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि बैंड पार्टी की संचालिका पूनम किन्नर बुधवार की दोपहर बैंड बाजा बजाने वाले कारीगरों को मेहनताना के रूप में पैसे बांट रही थी.
इसी दौरान बैंड पार्टी में काम करने वाला युवक इटाढ़ी थाना के बड़ही गांव निवासी फिरोज चुड़िहार वहां पहुंचा और पूनम के हाथ से 28 हजार नगदी राशि व मोबाइल झपट कर भाग गया. इस मामले में पीड़ित ने डुमरांव थाने में आवेदन दिया है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >