बक्सर :बर्निंग ट्रेन होने से बची श्रमजीवी एक्सप्रेस

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के डुमरांव स्टेशन पर गुरुवार को राजगीर-नयी दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस द बर्निंग ट्रेन होते-होते बची. कोच एटेंडेंट की तत्परता से हादसा टल गया. वहीं, यात्री धुआं देखकर इधर-उधर भागने लगे. लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. किसी तरह धुएं पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार, […]

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के डुमरांव स्टेशन पर गुरुवार को राजगीर-नयी दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस द बर्निंग ट्रेन होते-होते बची. कोच एटेंडेंट की तत्परता से हादसा टल गया. वहीं, यात्री धुआं देखकर इधर-उधर भागने लगे. लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. किसी तरह धुएं पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार, डुमरांव रेलवे स्टेशन पर जब अप राजगीर-नयी दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस पहुंची, तो एसी केबी-वन बोगी से धुआं निकलने लगा.

यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गयी है. यात्री अपना सामान छोड़कर ट्रेन से कूदने लगे. लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. धुएं को देखते ही कोच एटेंडेंट ने बिजली की सप्लाइ बंद कर दी. धुआं इतना तेज निकल रहा था कि ट्रेन में मानों आग लग गयी हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >