बक्सर : शहर में अपराधियों ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया. जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. पीड़िता की तरफ से दिये गये आवेदन में बताया गया है कि वह नयी बाजार की रहने वाली राजकुमारी देवी की पुत्री 18 अप्रैल को अपने सहेली से मिलने गयी थी. मिलकर वह अपने घर लौट रही थी तभी एक जीप पर सवार होकर तीन लोग आये और राजकुमारी देवी की पुत्री को जबर्दस्ती अपनी जीप पर बैठाकर भाग गये.
अपराधियों ने किशोरी का किया अपहरण, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
बक्सर : शहर में अपराधियों ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया. जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. पीड़िता की तरफ से दिये गये आवेदन में बताया गया है कि वह नयी बाजार की रहने […]

अपराधियों ने किशोरी का किया अपहरण, परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
जब वह देर तक अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन करना शुरू की तो पता चला कि कृष्णाब्रह्म का रहने वाला बिंदेश्वर यादव और उसके दो साथियों ने उसकी पुत्री को लेकर भाग गया है.
जब परिजन कृष्णाब्रह्म बिंदेश्वर यादव के घर पहुंचे तो वहां तीन-चार लोग बैठे थे. इस बाबत बातचीत करने पर लोगों ने बोला कि दो तीन दिन में आपकी बेटी मिल जायेगी. आप चले जाइये, नहीं तो जान मार देंगे. राजकुमारी देवी और उसके पति वहां से चले आये.
तीन-चार दिन बीतने के बाद पुत्री नहीं आयी तो परिजनों ने इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दिया. साथ ही लिखित आवेदन भी दिया. पुलिस मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गयी है. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बहुत जल्द किशोरी को बरामद कर लिया जायेगा