विवाद में मारपीट, राइफल बरामद

बक्सर : बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे एक वृद्ध से बाइक सवार अपराधी ने 50 हजार रुपये छीन लिये. वहीं पैसा छीनते देख वृद्ध चिल्लाने लगा. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक डुमरांव का रहने वाला मनीष कुमार शर्मा बताया जाता […]

बक्सर : बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे एक वृद्ध से बाइक सवार अपराधी ने 50 हजार रुपये छीन लिये. वहीं पैसा छीनते देख वृद्ध चिल्लाने लगा. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक डुमरांव का रहने वाला मनीष कुमार शर्मा बताया जाता है.
बताया जाता है गोसाईंपुर के रहने वाले बलवंत उपाध्याय अपनी पत्नी ज्ञानती देवी के साथ बक्सर स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकलने आये थे. दोनों पैसा निकालकर अपने घर जा रहे थे.
इसी बीच मुनीम चौक के पास रास्ते में फल की दुकान पर रुक कर फल खरीदने लगे, तभी बाइक पर सवार अपराधी ने उनका रुपयों से भरा थैला छीनकर भागने लगा.
इसी बीच दुकानदार द्वारा हो हल्ला किया गया. वहां मौजूद लोगों के सहयोग से उक्त अपराधी को पकड़ा लिया गया. साथ ही इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर अपराधी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया. वहीं वृद्ध दंपति ने नगर थाने में उचक्के के खिलाफ आवेदन देकर एफआइआर दर्ज करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >