जमीन विवाद में युवक की पिटाई, पांच पर केस दर्ज

डुमरांव : नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के कृष्णपुरी मुहल्ले में गुरुवार को जमीनी विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गयी. पीड़ित युवक ने इस मामले में एक नामजद सहित चार अज्ञात लोगो के खिलाफ स्थानीय थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करायी है. जख्मी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. घटना […]

डुमरांव : नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के कृष्णपुरी मुहल्ले में गुरुवार को जमीनी विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गयी. पीड़ित युवक ने इस मामले में एक नामजद सहित चार अज्ञात लोगो के खिलाफ स्थानीय थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करायी है. जख्मी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. घटना को लेकर बताया जाता है कि डुमरांव निवासी रामचंद्र पासवान कृष्णपुरी इलाके में अपने जमीन पर चहारदीवारी करा रहा था. इसी दौरान बगल के रहने वाले धुरान गोंड व चार अन्य लोग लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंच गये और चहारदीवारी कराये जाने पर नाराजगी जतायी. इस बात पर दोनों के बीच बहस हुई. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगो ने रामचंद्र की पिटाई कर दी. थानाध्यक्ष कुणाल चंद ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >