सदर अस्पताल में इलाज कराने आया सजायाफ्ता कैदी फरार

आरा : नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल में गुरुवार को इलाज कराने आया सजायाफ्ता कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इसके पहले भी बंदी तीन बार इलाज कराने सदर अस्पताल आया था. लेकिन, गुरुवार को शौच का बहाना बना कर वह भाग निकला. भागनेवाला बंदी मुरारी राम बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई […]

आरा : नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल में गुरुवार को इलाज कराने आया सजायाफ्ता कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इसके पहले भी बंदी तीन बार इलाज कराने सदर अस्पताल आया था. लेकिन, गुरुवार को शौच का बहाना बना कर वह भाग निकला. भागनेवाला बंदी मुरारी राम बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गंज पर रहनेवाला है.

वह जालसाजी व धोखाधड़ी के मामले में सजायाफ्ता है. घटना की सूचना पाकर जेल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. यह घटना कोई नयी नहीं है. इसके पहले भी सदर अस्पताल में इलाज कराने आये कई बंदी फरार हो चुके हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि सदर अस्पताल में बंदी इलाज कराने आते हैं. लेकिन, सुरक्षा की दृष्टिकोण से वहां सुरक्षा का अभाव है. इस संबंध में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने बताया कि जांच की जा रही है. जांच में जिनकी भी लापरवाही पायी जायेगी उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी.

धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में बंद था मुरारी
बिहिया थाने के ओसाई गंज पर का है निवासी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >