ट्यूशन पढ़कर घर आ रही छात्रा का अपहरण

डुमरांव : ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही एक 13 वर्षीया छात्रा का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में छात्रा के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर स्थानीय थाने में दर्ज करायी है. पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन कर रही है. घटना बुधवार की है़ दर्ज […]

डुमरांव : ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही एक 13 वर्षीया छात्रा का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में छात्रा के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर स्थानीय थाने में दर्ज करायी है. पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन कर रही है. घटना बुधवार की है़ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छात्रा जब शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों में चिंता बढ़ गयी.

परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ. छात्रा को शादी की नीयत से बंधन पटवा मुहल्ले के वीरेंद्र कसेरा का पुत्र राज कसेरा ने अपने परिजनों की मदद अगवा कर लिया है. इस मामले के बाद जब स्थानीय बंधन पटवा मुहल्ले के निवासी छात्रा के पिता संतोष कुमार प्रजापति राज के परिजनों से छात्रा के बारे में पूछताछ की तो उसे गाली देकर भगा दिया. इसके बाद पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में बंधन पटवा मुहल्ले के राज कसेरा, वीरेंद्र कसेरा, मुन्ना कसेरा, अमित कसेरा सहित एक अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >