राजद के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह शराब के नशे में गिरफ्तार, पुलिस से बदतमीजी का भी आरोप

Sudhir Singh Arrested: राजद के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि नशे की हालत में उन्होंने पुलिस के साथ बदतमीजी भी की. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Sudhir Singh Arrested: सारण जिले के महाराजगंज से जुड़े राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह को शनिवार की देर शाम औद्योगिक थाना पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

धौंस जमाने की कोशिश की

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुधीर सिंह कथित तौर पर नशे की हालत में थे. इसी दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की, जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद सुधीर सिंह को औद्योगिक थाने लाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है. इसके साथ ही उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस बोली- दबाव में आने का सवाल ही नहीं

सुधीर सिंह की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उन्हें छुड़ाने के लिए कुछ लोगों द्वारा औद्योगिक थाने पर दबाव बनाने की भी चर्चा सामने आ रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है और किसी भी प्रकार के दबाव में आने का सवाल ही नहीं है.

औद्योगिक थाना प्रभारी ने बताया कि सुधीर सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू होने वाला है आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की तैयारी, पटना में विधायकों को दी गई वोटिंग की ट्रेनिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >