प्रशासन ने अतिक्रमण हटा खाली कराया रास्ता

कई वर्षों से लंबित चल रहा था अतिक्रमण वाद बगेनगोला : ब्रह्मपुर सीओ भगवान झा ने बुधवार को दो जगहों पर सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा दिया. अतिक्रमण वाद पिछले कई वर्षों से लंबित चल रहा था. इन दोनों ही अतिक्रमणवाद लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डुमरांव में चल रहा था. पंचायत रघुनाथपुर की […]

कई वर्षों से लंबित चल रहा था अतिक्रमण वाद
बगेनगोला : ब्रह्मपुर सीओ भगवान झा ने बुधवार को दो जगहों पर सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा दिया. अतिक्रमण वाद पिछले कई वर्षों से लंबित चल रहा था.
इन दोनों ही अतिक्रमणवाद लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डुमरांव में चल रहा था. पंचायत रघुनाथपुर की शीला देवी ने लोक शिकायत पदाधिकारी डुमरांव के यहां शिकायत दर्ज करायी थी. पंचायत के वार्ड नंबर सात के वार्ड सदस्य सनोज यादव ने आम रास्ते की सरकारी जमीन में अपनी शौचालय की टंकी बनवा ली है.
शौचालय की टंकी बन जाने के कारण आम लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है. वहीं पंचायत कैथी के वार्ड नंबर 10 में आम रास्ते पर मवेशी बांधने और नाद रखने को अतिक्रमण वाद चल रहा था. सीओ और बगेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर नाद चरन को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया.
यह विवाद भी पिछले कई वर्षों से चल रहा था. प्रशासन को अतिक्रमण से आम रास्ते को खाली कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं और युवाओं को समझाने-बुझाने पर रास्ते पर से नाद चरन हटाने को तैयार हो गये. सीओ सह बीडीओ भगवान झा ने कहा कि पंचायत रघुनाथपुर के वार्ड नंबर सात के वार्ड सदस्य को एक सप्ताह के अंदर रास्ते में बना शौचालय की टंकी को हटा लेने का नोटिस दे दिया गया. पंचायत कैथी के वार्ड 10 का भी अतिक्रमण की गयी सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >