बक्सर : किशोरी से गैंगरेप, एक धराया, दो आरोपित फरार

बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़का गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. किशोरी ने अपने ही तीन पड़ोसियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते तीन आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 12 मई की […]

बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़का गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. किशोरी ने अपने ही तीन पड़ोसियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते तीन आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना 12 मई की रात की बतायी जाती है. पीड़िता ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 12 मई की रात किशोरी अपने दादा-दादी के साथ थी. वह रात में अपने आंगन में पानी लेने के लिए गयी तो उसके तीन पड़ोसी गुद्दी मिश्रा, विश्वकर्मा मिश्रा और छोटक मिश्रा घर में आ घुसे. तीनों ने किशोरी का मुंह बंद कर एक कमरे में ले गये और बारी-बारी से दुष्कर्म किया. तीनों ने किसी से कुछ नहीं बताने को कहा. साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये. दो दिन बाद किशोरी किसी तरह 15 मई को महिला थाना पहुंची. इसके बाद सारी बात महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी को बताया.
वहीं महिला थानाध्यक्ष ने किशोरी को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी हरकत में आये. वहीं महिला थानाध्यक्ष ने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी. जहां पुलिस ने गुद्दी मिश्रा को उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष ने मामले की जांच की तो मामला सही पाया गया.
जहां इस मामले में एसपी राकेश कुमार ने गंभीरता से लेते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष शेर असलम अंसारी को निलंबित कर दिया. महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि किशोरी के साथ गांव के तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. जिसमें एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दो की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. पीड़िता के बयान पर गुद्दी मिश्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि किशोरी अपने दादा-दादी के साथ रहती थी. दादा लकवाग्रस्त हैं. वहीं दादी को कान से कम सुनाई देता है. जिसका फायदा उठाकर तीनों लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >