चेन स्नैचिंग करती महिला उचक्के की हुई पिटाई

बक्सर : गुरुवार की शाम स्थानीय रामरेखा घाट के समीप चेन स्नैचिंग करते एक महिला पकड़ा गयी, जिसे महिलाओं ने मौके पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी. तलाशी के दौरान आरोपित के पास से स्नैचिंग किया गया चेन बरामद हुआ. बताया जाता है कि शहर के सोहनीपट्टी की कुछ महिलाएं रामरेखा घाट की ओर […]

बक्सर : गुरुवार की शाम स्थानीय रामरेखा घाट के समीप चेन स्नैचिंग करते एक महिला पकड़ा गयी, जिसे महिलाओं ने मौके पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी. तलाशी के दौरान आरोपित के पास से स्नैचिंग किया गया चेन बरामद हुआ. बताया जाता है कि शहर के सोहनीपट्टी की कुछ महिलाएं रामरेखा घाट की ओर जा रही थीं. इसी दौरान एक दूसरी महिला ने रामरेखा घाट जा रही एक महिला के गले से चेन खींच ली. इसी दौरान अन्य महिलाएं आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. हालांकि मौके पर जुटी दूसरी महिलाएं आरोपित को छुड़ाने का प्रयास कर रही थीं. सड़क पर हो रही मारपीट के दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ जुट गयी. बाद में आरोपित को छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >