ऑटो के धक्के से रेलवे फाटक टूटा, हादसा टला

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के बक्सर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे गेट पाइप टूट गया. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. इस तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने में काफी समय लगा. इसके बाद करीब एक घंटे के […]

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के बक्सर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे गेट पाइप टूट गया. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. इस तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने में काफी समय लगा. इसके बाद करीब एक घंटे के बाद परिचालन को शुरू किया.
वहीं इस घटना में ऑटो चालक ऑटो लेकर भागने में सफल रहा. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह उक्त ट्रेनों के आगमन की सूचना पर गेटमैन फाटक बंद कर रहा था. तभी इटाढ़ी की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ऑटो ने गेट में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद ऑटोचालक ऑटो को लेकर भाग गया. गेटमैन ने ऑटो का नंबर लिख लिया. इस टक्कर से फाटक का पाइप टूट गया. इसके बाद दूसरा लोहे का पाइप लगाकर अस्थायी रूप से गेट को बंद किया गया. इसके लिए रेलवे ने क्रॉसिंग पर मानव बल को लगाया था, ताकि ट्रेनों के आवागमन के समय कोई यात्री या वाहन रेलवे लाइन क्रॉस न करें. आरपीएफ इंस्पेक्टर सूर्यवंश प्रसाद ने बताया कि अज्ञात ऑटो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. परिचालन सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >