किसानों की आमदनी दोगुनी करने को लेकर मिली जानकारी

केसठ : ग्राम स्वराज योजना के तहत प्रखंडस्तरीय किसान कल्याण कर्मशाला का प्रखंड परिसर में बुधवार को आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया धनंजय कुमार, बसंत पांडेय व राजेंद्र दूबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्षता आत्माध्यक्ष दयानंद दूबे ने की. वहीं संचालन बीएओ अमीरचंद राम ने किया. कृषि समन्वयक डॉ […]

केसठ : ग्राम स्वराज योजना के तहत प्रखंडस्तरीय किसान कल्याण कर्मशाला का प्रखंड परिसर में बुधवार को आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया धनंजय कुमार, बसंत पांडेय व राजेंद्र दूबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्षता आत्माध्यक्ष दयानंद दूबे ने की. वहीं संचालन बीएओ अमीरचंद राम ने किया. कृषि समन्वयक डॉ शिवशंकर पाल व वंदना सिन्हा ने कहा कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने को लेकर यह कार्यक्रम का आयोजित किया गया है,

जिसके तहत फसल के उत्पादन क्षमता दोगुनी करने के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चल रहे हैं. इसमें किसानों के लिए अपनायी जानेवाली रणनीति पर विचार-विमर्श करना चाहिए. किसानों की लागत से आमदनी दोगुनी होने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,

जिसे किसान खुशहाल होंगे. उन्होंने बताया कि खेती व पशुपालन करनेवाले किसानों की आमदनी को बढ़ाकर दोगुनी करने की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी वैज्ञानिकों द्वारा समय-समय पर शिविर व कार्यशाला के माध्यम से दी जायेगी ताकि अन्य किसान भी इसका लाभ उठा सकें. इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों द्वारा कृषि क्षेत्र में किये गये बेहतर कार्य एवं प्रयोग से मिली सफलता से किसानों को अवगत कराया गया ताकि अन्य किसान उनका अनुसरण कर लाभ उठा सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >