ब्रह्मपुर : सोमवार की सुबह आयी आंधी-पानी में ब्रह्मपुर काली मंदिर के पास एक दो मंजिला मकान का दीवार गिर गया. टूटी हुई दीवार का मलवा पड़ोसी छोटेलाल यादव के घर पर गिर पड़ा, जिससे छत टूट कर जमीन पर गिर गया.
घर में महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चे सो रहे थे. दीवार छत पर गिरने की तेज आवाज सुनकर सभी लोग जग गये. संयोग अच्छा रहा कि इतनी बड़ी घटना में कोई अनहोनी नहीं हुई लेकिन एक पुत्र तथा एक नाती जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिये पीएचसी रघुनाथपुर में भर्ती करा दिया. छत गिरने से मलवा पलंग पर भी आ गिरा लेकिन संयोग अच्छा रहा की बच्चे व पतोहू बाल-बाल बच गये. छोटेलाल यादव ने कहा कि पड़ोसी की दीवार गिरने से लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है.
