स्काॅर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो जख्मी

डुमरांव : नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 84 स्थित प्रताप सागर गांव के समीप गुरुवार को स्काॅर्पियो व बाइक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप में जख्मी हो गये. जिनका इलाज प्रतापसागर के मेथोडिस्ट अस्पताल में कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने […]

डुमरांव : नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 84 स्थित प्रताप सागर गांव के समीप गुरुवार को स्काॅर्पियो व बाइक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप में जख्मी हो गये. जिनका इलाज प्रतापसागर के मेथोडिस्ट अस्पताल में कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने बक्सर रेफर कर दिया. एक की हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने बक्सर से बनारस रेफर कर दिया. जख्मी की पहचान बक्सर के वार्ड संख्या चार स्थित बन शक्ति नगर निवासी मनोज कुमार गिरी व इटाढ़ी के रोहणी गांव निवासी सत्येंद्र कुमार पाल के रूप में हुई है.

जख्मी मनोज गिरी के बयान पर नया भोजपुर ओपी पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर स्काॅर्पियोचालक की खोजबीन में जुट गयी है. बताया जाता है कि मनोज गिरी अपने मित्र सत्येंद्र पाल के साथ बाइक पर सवार होकर 15 हजार की राशि जमा करने के लिए डुमरांव ओबीसी बैंक आ रहे थे. इसी दौरान प्रतापसागर के समीप तेज रफ्तार में आ रही बेलगाम स्काॅर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना के बाद चालक स्काॅर्पियो लेकर फरार हो गया. राहगीरों की मदद से बाइक सवार घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार कर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >