420 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

विजयोत्सव पर याद किये गये बाबू कुंवर सिंह बक्सर : जिले में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कई राजनीतिक पार्टियों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उनके ख्याति पर चर्चा की गयी. बीजेपी के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह चौक पर […]

विजयोत्सव पर याद किये गये बाबू कुंवर सिंह

बक्सर : जिले में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कई राजनीतिक पार्टियों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उनके ख्याति पर चर्चा की गयी. बीजेपी के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उन्होंने कहा कि महापुरुषों को सम्मान करके हम अपने आपको सम्मानित महसूस करते हैं. इस मौके पर अनिल चौधरी, मदन दुबे, शेषनाथ पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे. बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह द्वारा वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि 1857 का महासंग्राम ईस्ट इंडिया कंपनी के लड़ी गयी लड़ाई ही प्रथम स्वतंत्रता की लड़ाई थी,
जिसमें जगदीशपुर के राजा बाबू कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ अन्य रियासतों को खड़ा करने का काम किया था. इस मौके पर शेषनाथ पाठक, मिठाई सिंह, चंद्रभूषण ओझा, भोला सिंह, राम वकील राम सहित अन्य उपस्थित थे. महर्षि विश्वामित्र सेवा संस्थान के बैनर तले वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि के तौर पर स्टेट युवराज निरमलेंदु वर्मा एवं डुमरांव राज के युवराज चंद्रविजय सिंह ने बाबू कुंवर सिंह की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया. बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 1857 के अमर सेनानी शाहाबाद की धरती के वीर सपूत बाबू कुंवर सिंह के विजय दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के अग्रिम ध्वजवाहक को स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक विजयोत्सव कार्यक्रम मनाया. कार्यक्रम का संचालन बजरंगी मिश्रा ने किया. इस मौके पर अनिरुद्ध पांडेय, कामेश्वर पांडेय, राहुल आनंद, विनय सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. जन शिक्षण संस्थान द्वारा वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाया गया. समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर द्वारा वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर समाजवादी चिंतक लाल साहब सिंह, जिलाध्यक्ष तारकेश्वर राय, योगेंद्र सिंह सहित दर्जनों समाजवादी साथियों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. स्थानीय मेन चौक पर वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. विधायक द्वारा इस अवसर पर सैकड़ों पूर्व सैनिक का सम्मान, अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर किया गया. इस मौके पर तारकेश्वर सिंह, युवराज चंद्रविजय सिंह, कुंवर विजय सिंह उर्फ पप्पू सहित कई लोग उपस्थित थे.
याद किये गये वीर योद्धा कुंवर सिंह : राजपुर. शाहाबाद के शेर के नाम से प्रसिद्ध महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ सोमवार को मनायी गयी. जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल मंगरांव के प्रांगण में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षक पंकज कुमार, श्रीनिवास सिंह ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह 1857 के विद्रोह में बिहार का नेतृत्व करते हुए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये. 80 वर्ष की उम्र में अपनी पूरी फौज के साथ अंत तक लड़ते रहे और अंग्रेजों की गोली का शिकार होने के बाद इलाज के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए. इस मौके पर दीपक शर्मा, श्याम जी, नेहा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. वही प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में कुंवर सिंह के बारे में बच्चों के बीच प्रकाश डाला गया. इसके बाद दौड़ प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में विजय उत्सव का माहौल बना रहा .
चंद्रशेखर की मनी जयंती
बक्सर : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती समाजवादी चिंतन केंद्र द्वारा स्थानीय बाइपास रोड स्थित कार्यालय में मनायी गयी. सजपा (चंद्रशेखर) के अध्यक्ष तारकेश्वर राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. उपस्थित सभी वक्ताओं ने उन्हें देश का एक महान नेता बताया. कहा कि उन्होंने बलिया अपने गृह जिले में सोशलिस्ट पार्टी के जिला सचिव के स्तर से राजनीति यात्रा की शुरुआत की और 10 नवंबर 1990 को भारत के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुए. इस मौके पर लाल साहब सिंह, तारकेश्वर गुप्ता, सत्यम कुमार, केके चिंतामणि सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >