छह बीघे में लगी गेहूं की फसल राख, गांव में मातम

खेत में डंठल जलाने के बाद हुई घटना राजपुर : प्रखंड के कथराई गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लगने से छह बीघे में लगाये गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि हार्वेस्टर द्वारा गेहूं काटने के बाद डंठल को किसी किसान द्वारा खेत में जला दिया गया था तभी […]

खेत में डंठल जलाने के बाद हुई घटना

राजपुर : प्रखंड के कथराई गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लगने से छह बीघे में लगाये गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि हार्वेस्टर द्वारा गेहूं काटने के बाद डंठल को किसी किसान द्वारा खेत में जला दिया गया था तभी दोपहर में अचानक तेज हवा चलने के कारण उसमें से निकली चिनगारी ने बगल में ही गेहूं के खेत में जा गिरी और आग पकड़ लिया. आग पकड़ते ही गेहूं की फसल पूरे लौ के साथ जलने लगी, जिसे देख किसान हो हल्ला करने लगे और आसपास मौजूद सभी डीजल पंप सेट को चालू कर दिये. इसकी सूचना मिलते ही पंचायत के बीडीसी राजू पासवान द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी.
जब तक फायर ब्रिगेड की टीम गांव में पहुंचती तब तक गांव के किसान धर्मदेव पासवान, उमेश कुमार, संजय कुमार, सुदामा राम के छह बीघे खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गयी थी. साथ ही पशुओं के लिए चारा के लिए रखा गया पुआल का ढेर भी जलकर गया. ग्रामीणों का कहना है कि अगर राजपुर में फायर ब्रिगेड की सुविधा होती तो यह हादसा नहीं होता. पंचायत समिति सदस्य राजू पासवान द्वारा किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए जिलाधिकारी से मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >