200 हैंडपंपों को किया जायेगा दुरुस्त

वर्षापात से पूर्व सभी बड़े नालों की होगी उड़ाही बक्सर : गुरुवार को नगर पर्षद के सभागार में बोर्ड की आयोजित बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगी है. शहर के बड़ा बाजार में निर्माण होने जा रहे भव्य मार्केट कॉम्प्लेक्स पर खर्च होनेवाले 52 लाख रुपये का प्रस्ताव बैठक में रखा गया. बैठक की […]

वर्षापात से पूर्व सभी बड़े नालों की होगी उड़ाही

बक्सर : गुरुवार को नगर पर्षद के सभागार में बोर्ड की आयोजित बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगी है. शहर के बड़ा बाजार में निर्माण होने जा रहे भव्य मार्केट कॉम्प्लेक्स पर खर्च होनेवाले 52 लाख रुपये का प्रस्ताव बैठक में रखा गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में कई विकास योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई है. वर्षापात से पूर्व शहर के सभी बड़े नालों की उड़ाही का लेने का प्रस्ताव पास हुआ.
शहर के सभी 200 हैंडपंपों पर विशेष ध्यान देते हुए उसमें आयी तकनीकी खराबी को समय से पूर्व दुरुस्त करने की बात कही गयी. नगर पर्षद भवन में लगाये जानेवाले सीसीटी कैमरे को बोर्ड की बैठक में पारित किया गया. सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने को लेकर संबंधित कंपनी से कागजी कार्रवाई पूरी कर कार्य को तत्काल शुरू कर देने की बातें संयुक्त रूप से वार्ड पार्षदों ने कहीं. बैठक में शहर के सभी वार्डों से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं पर विशेष तौर पर चर्चा की गयी.
पारिवारिक पेंशन योजना के साथ शहर के भगत सिंह स्मारक पार्क सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पर मुहर लगायी गयी है. बोर्ड की बैठक में नगर पर्षद चेयर मैन मीणा सिंह, उप चेयर मैन बबन सिंह, सभी वार्ड मेंबर के अलावे सिटी मैनेजर अनिल कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >