डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनियाडेरा गांव में सोमवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 10 लीटर महुआ का बना हुआ शराब बरामद किया है. पुलिस ने मौके से शराब के कारोबारी महिला उषा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनियाडेरा गांव में सोमवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 10 लीटर महुआ का बना हुआ शराब बरामद किया है. पुलिस ने मौके से शराब के कारोबारी महिला उषा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नोनियाडेरा गांव में आरोपित महिला के घर देसी शराब का कारोबार चल रहा है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चिह्नित घर के दरवाजा खटखटाने लगी. इस दौरान पुलिस को देख महिला भागने लगी. महिला को दौड़ कर पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया. जब आरोपित की घर की गहन तलाशी ली गयी तो छिपा कर रखी गयी 10 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जब्त कर पुलिस आरोपित महिला को जेल भेज दिया.
नौ बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार : बक्सर. सिकरौल थाना की पुलिस ने भदार गांव में छापेमारी कर एक घर से सात बोतल और एक घर से दो बोतल विदेशी शराब बरामद की. इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है तो दूसरा भागने में सफल रहा. गिरफ्तार युवक भदार गांव का रहनेवाला दशरथ मुसहर बताया जाता है.
सिकरौल थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा है. सूचना मिलते ही भदार गांव में छापेमारी की गयी तो दशरथ मुसहर शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. साथ ही उसके पास से दो बोतल विदेशी शराब भी बरामद हुई. पुलिस ने इसके बाद तिवारी मुसहर के घर छापेमारी की तो उसके घर से सात बोतल विदेशी शराब बरामद हुई.