बक्सर : जिले में अपराधों का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है. पिछले 15 दिनों के आंकड़ों पर गौर किया जाये तो कई घटनाएं जिले में घटी हैं. हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, दुष्कर्म और छेड़छाड़ सहित अन्य वारदातों में वृद्धि हुई है. वहीं पुलिस मामला दर्ज कार्रवाई तो करती लेकिन अपराधियों को पकड़ने में विफल रहती है. पुलिस के कार्रवाई से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास उठने लगा है.
जिले में बढ़े अपराध, पुलिस पर उठ रहे सवाल
बक्सर : जिले में अपराधों का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है. पिछले 15 दिनों के आंकड़ों पर गौर किया जाये तो कई घटनाएं जिले में घटी हैं. हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, दुष्कर्म और छेड़छाड़ सहित अन्य वारदातों में वृद्धि हुई है. वहीं पुलिस मामला दर्ज कार्रवाई तो करती लेकिन अपराधियों को पकड़ने में विफल […]

आठ अप्रैल को युवक को चाकू घोंप कर लूट लिये 30 हजार : आठ अप्रैल को नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के गोदाम के समीप अपराधियों ने दिल्ली से कमाकर आ रहे युवक को चाकू से गोदकर 30 हजार रुपये लूट लिये थे. हीरा सिंह का पुत्र प्रदीप कुमार रात करीब दो बजे दिल्ली से कमाकर बक्सर स्टेशन पर उतरा था. वह अपने रिश्तेदार के घर चीनी मिल पैदल जा रहा था. इस बीच पहले से घात लगाये अपराधियों ने पहले से चाकू से गोद दिया और 30 हजार रुपये लूट लिये. इस मामले में थाना थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने युवक के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है.
रंगदारी नहीं देने पर बक्सा दुकानदार पर चलायी गोली : आठ मार्च को रंगदारी नहीं देने पर बक्सा दुकानदार पर अपराधियों ने गोली चला दी. किस्मत अच्छी थी कि दुकानदार को गोली नहीं लगी. बक्सर के आईटीआई मैदान के रहनेवाले जितेंद्र सिंह अपना बक्सा का दुकान बंद कर देर शाम बक्सर आ रहे थे. इसी बीच जैसे ही वह बस से उतर कर अपने घर की तरफ जा रहे थे. तभी एक बाइक पर दो अपराधियों ने उनपर गोलियां चला दीं.
सात अप्रैल को शराब पकड़ने गयी पुलिस पर गोलीबारी : सात मार्च को नगर थाना क्षेत्र के सोहनी पट्टी में शराब पकड़ने गयी नगर थाना की पुलिस पर शराब तस्करों ने गोली चला दी. हालांकि गोली किसी को नहीं लगी. इसके बाद शराब माफिया भागने में सफल रहे. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक पर 46 बोतल विदेशी शराब जब्त की. साथ ही नगर थानाध्यक्ष के बयान पर शराब माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.
छह अप्रैल को कपड़ा व्यवसायी से तीन लाख की लूट : भोजपुर ओपी के डीके कॉलेज के समीप तीन बाइक सवार अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी से दो लाख 80 हजार रुपये लूट लिये थे. लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भागते बने. नया भोजपुर के रहनेवाला अनिल कुमार साह पैसा लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए पैदल जा रहे थे. इसी बीच डीके कॉलेज के समीप तीन बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.