लोग पूछ रहे सवाल, अधिवक्ता प्रेम प्रकाश का हत्यारा कौन !

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, सात पर केस हथियार दिखा कपड़ा व्यवसायी से लूट लिये दो लाख 80 हजार पत्नी से विवाद गहराया तो पति ने लगायी फांसी नावानगर : पत्नी से विवाद करने के बाद पति ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना नावानगर थाना क्षेत्र के धवछुवा गांव में गुरुवार की […]

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, सात पर केस

हथियार दिखा कपड़ा व्यवसायी से लूट लिये दो लाख 80 हजार
पत्नी से विवाद गहराया तो पति ने लगायी फांसी
नावानगर : पत्नी से विवाद करने के बाद पति ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना नावानगर थाना क्षेत्र के धवछुवा गांव में गुरुवार की देर रात्रि घटी. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव को घर से उठा कर पास के ठोरा नदी में फेंक कर फरार हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी 28 वर्षीय मनोज महतो का किसी बात को लेकर गुरुवार की देर शाम अपनी पत्नी से विवाद गहराया था. हालांकि घर के लोगों द्वारा दोनों के बीच मध्यस्थता करायी गयी थी.
बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात्रि मनोज ने घर के एक कमरे पंखे में फंदा फंसाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव को नीचे उतारकर उसे पास के ठोरा नदी के पनेरिया घाट पर फेंक दिया और खुद फरार हो गये. नवानगर थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि घटना के बाद मृतक के एक करीबी रिश्तेदार ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी है. रिश्तेदार ने ही पुलिस को बताया है कि गुरुवार को पत्नी से झगड़ा होने के बाद मनोज ने खुदकुशी कर ली थी.
मृतक के परिजन घटना के बाद काफी डर गये. पुलिस से बचने को लेकर परिजनों द्वारा शव शुक्रवार की अहले सुबह उक्त स्थान पर फेंक दिया गया. थानाध्यक्ष ने टेलीफोन पर बताया कि मृतक के रिश्तेदार से मिली जानकारी को सच मानें तो मृतक की पहचान मनोज महतो के रूप में की जा सकती है. हालांकि शव की खोजबीन को लेकर उक्त नदी में गोताखोरों की मदद ली जा रही है. शव की बरामदगी को लेकर जाल भी नदी में डाले गया है.शव के मिलने के बाद ही यह आधिकारिक तौर पर कहना सही होगा कि मृतक मनोज महतो ही हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद मृतक के सभी रिश्तेदार घर से फरार हैं. पत्नी भी घर पर नहीं है.
शव की बरामदगी व पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा. जांच के बाद विशेष कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में पुलिस द्वारा गांव के लोगों से घटना से संबंधित विशेष जानकारी ली जा रही है.
बक्सर/चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ठोरा नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से दहशत फैल गया. वहीं शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे ठोरा नदी के रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ युवक टहल रहे थे. इसी बीच युवकों ने देखा कि ट्रैक के कुछ दूरी पर एक युवक पड़ा हुआ है. जब युवक पास जाकर देखे तो युवक मरा पड़ा हुआ था.
उसके शरीर पर जख्म के निशान है. युवकों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना और जीआरपी पुलिस को दी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने की वजह से हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. युवक के पास कुछ नहीं मिला है. जिस तरह के शरीर पर जख्म हैं वैसे ट्रेन से गिरकर मौत हुई होगी. उसकी तस्वीर इलाके में दिखाई जा रही है. साथ ही अन्य थानों में तस्वीर भेज दी गयी है. उसकी उम्र करीबन 30 वर्ष की है. उन्होंने बताया कि कई अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >