परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा की धक्के से मौत

बगेनगोला : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर काली स्थान के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक स्कूली छात्रा की मौत हो गयी. सूचना के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में पढ़नेवाली रिमझिम कुमारी उम्र 12 वर्ष पिता राजेश केसरी विद्यालय से वार्षिक परीक्षा देकर घर लौट रही थी. इसी बीच सड़क पार करने के क्रम […]

बगेनगोला : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर काली स्थान के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक स्कूली छात्रा की मौत हो गयी. सूचना के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में पढ़नेवाली रिमझिम कुमारी उम्र 12 वर्ष पिता राजेश केसरी विद्यालय से वार्षिक परीक्षा देकर घर लौट रही थी. इसी बीच सड़क पार करने के क्रम में छात्रा ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी, जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने प्राथमिक अस्पताल रघुनाथपुर ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं ट्रेक्टरचालक गाड़ी को घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया. छात्रा की मौत से पूरे विद्यालय में शोक की लहर व्याप्त है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है. प्रभारी थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >