हथियार के बल पर किसान से 90 हजार की लूट

बक्सर : हथियार के बल पर अपराधियों ने किसान से 90 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलते ही धनसोईं थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी. घटना सोमवार की देर शाम की बतायी जाती […]

बक्सर : हथियार के बल पर अपराधियों ने किसान से 90 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलते ही धनसोईं थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी. घटना सोमवार की देर शाम की बतायी जाती है. बताया जाता है कि पानापुर गांव निवासी रामकवल सिंह सोमवार की सुबह दस बजे अपना धान बेचने के लिए दिनारा जा रहा था.

इसी बीच रामप्रसाद सिंह के डेरा के आगे विनोद सिंह अपने साथियों के साथ बीच रोड में जीप खड़ा कर बैठे थे. जब रामकवल ने बीच सड़क से जीप हटाने को कहा तो विनोद सिंह ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली. इसके बाद रामकवल सिंह अपना धान बेचने दिनारा चला गया. जब वह शाम को लौटा तो रामप्रसाद सिंह के डेरा पर पहले से विनोद सिंह अपने साथियों के साथ आ धमका. इसके बाद विनोद सिंह अपना देसी कट्टा निकालकर किसान के पास रखे रुपये लूट लिया.

इसके बाद विनोद सिंह जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथियों के साथ भाग निकला. घटना की पूरी जानकारी पीड़ित किसान ने धनसोईं थाने को दी. सूचना मिलते ही धनसोईं थाना की पुलिस इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी. वहीं रामकवल सिंह के बयान पर विनोद सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ धनसोईं थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. धनसोईं थानाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मामला मारपीट का प्रतीत होता है. अभी जांच की जा रही है. पीड़ित ने पुलिस को दिये अपने आवेदन में नामजदों पर लूट करने का आरोप लगाया है. दर्ज प्राथमिकी में घटना की पूरी जानकारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >