चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में मैट्रिक की छात्रा समेत पांच लोग घायल हो गये, जिसमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पहली घटना सोमवार की शाम को अखौरीपुर गोला तिमुहानी के पास उस समय घटी जब राजपुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव के राजकुमार सिंह अपने पड़ोसी राजेंद्र चौहान की बेटी चंचल कुमारी को बक्सर से मैट्रिक की परीक्षा दिलवा कर बाइक से गांव लौट रहे थे.
वहीं दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बक्सर-कोचस मार्ग पर अखौरीपुर गोला के समीप शुक्रवलिया मोड़ पर सोमवार को उस समय घटी. जब इटाढ़ी थाना क्षेत्र के शुक्रवलियां गांव के शर्मा सिंह का पुत्र गणेश यादव व गिरीश सिंह का पुत्र गोपाल यादव एवं बाजू अंसारी का पुत्र असलम अंसारी एक ही बाइक पर सवार हो चौसा आ रहे थे तभी उक्त मोड़ पर बाइक एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी.
