मैट्रिक के परीक्षार्थियों का हंगामा, तोड़फोड़

बक्सर: जीआरपी थाने से हथियार लूटने का प्रयास बक्सर : मैट्रिक के परीक्षार्थियों ने गणित व साइंस के प्रश्नपत्रों को आउट ऑफ सिलेबस और कठिन बताते हुए सोमवार को जमकर हंगामा किया. हजारों छात्रों ने शहर की इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के बीच ट्रैक पर आगजनी करते हुए नारेबाजी की और पुलिस पर जमकर पथराव किया. […]

बक्सर: जीआरपी थाने से हथियार लूटने का प्रयास

बक्सर : मैट्रिक के परीक्षार्थियों ने गणित व साइंस के प्रश्नपत्रों को आउट ऑफ सिलेबस और कठिन बताते हुए सोमवार को जमकर हंगामा किया. हजारों छात्रों ने शहर की इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के बीच ट्रैक पर आगजनी करते हुए नारेबाजी की और पुलिस पर जमकर पथराव किया. इससे कई पुलिसकर्मी और राहगीर जख्मी हो गये. छात्रों के उग्र रूप को देखकर पुलिस भाग खड़ी हुई. पथराव के दौरान कई वाहनों के शीशे टूट गये और भगदड़ मच गयी. आसपास की सभी दुकानों के शटर गिरने लगे.
पुलिस पर पथराव कर रहे छात्रों ने मुफस्सिल टीओपी पर धावा बोलते हुए तोड़फोड़ की और वहां पर खड़े तीन वाहनों के साथ सरकारी कागजात को आग के हवाले कर दिया. इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस बल की कोई व्यवस्था नहीं थी. मौके पर सिर्फ नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार चार सुरक्षा बलों के साथ मौजूद थे. करीब चार घंटे ट्रैक को जाम किये हजारों छात्रों ने बक्सर रेलवे स्टेशन पर धावा बोल कर वहां के जीआरपी थाना, पूछताछ काउंटर, टिकट काउंटर, स्टेशन मास्टर कक्ष, पैनल सिस्टम, रेलवे स्टेशन की दर्जनों दुकानें सहित
रक्सौल में एसडीओ, सीओ समेत दर्जनों को बनाया बंधक-
मैट्रिक के परीक्षार्थियों…
रेलवे के कई महत्वपूर्ण उपकरणों में तोड़फोड़ करते हुए ट्रैक पर फेंक दिया. इससे रेलवे को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इस घटना से करीब पांच घंटे तक मुगलसराय-दानापुर रेलखंड बाधित रहा. बवाल कर रहे छात्रों के बीच रहे असामाजिक तत्वों ने जीआरपी थाने के हथियारों को लूटने का प्रयास किया. छात्रों के हुजूम को देखते हुए बक्सर स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मी भाग खड़े हुए. घटना की जानकारी के बाद जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, एसपी राकेश कुमार, एसडीओ गौतम कुमार सहित जिले के कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे. व्यवस्था को नियंत्रित करने में पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा.
बक्सर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कई उपद्रवियों को चिह्नित किया गया है. वीडियो फुटेज से और लोगों की पहचान की जा रही है. उपद्रवियों की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ असामाजिक तत्व शामिल थे, जिन्होंने छात्रों को मोटिवेट कर वारदात को अंजाम दिलाया. रेल प्रभारी एसपी मो. फगरोउद्दीन ने बताया कि रेल थानाध्यक्ष से पूरे मामले की जानकारी मांगी गयी है.
छात्रों का आरोप
गणित और साइंस में सिलेबस से बाहर के पूछे गये सवाल: उग्र प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि मैट्रिक की परीक्षा में सिलेबस से हटकर सवाल पूछे गये हैं. गणित व साइंस के प्रश्न कठिन पूछे गये थे. परीक्षा के दौरान प्रशासन की ओर से तलाशी के नाम पर परेशान किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >