ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल, दर्जर भर ट्रेनें प्रभावित

बक्सर : मौसम के लगातार बदलने के बाद भी ट्रेनों की चाल नहीं बदली है. प्रतिदिन करीब एक दर्ज ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटे की देरी से चल रही है. कई ट्रेनें तो एक दिन बाद कर स्टेशन पहुंची. मौसम साफ होने के बाद भी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे से […]

बक्सर : मौसम के लगातार बदलने के बाद भी ट्रेनों की चाल नहीं बदली है. प्रतिदिन करीब एक दर्ज ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटे की देरी से चल रही है. कई ट्रेनें तो एक दिन बाद कर स्टेशन पहुंची. मौसम साफ होने के बाद भी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे से लेकर 12 घंटे की देरी से चल रही है.

ट्रेनों के लेटलतीफ होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अप और डाउन की ट्रेनें अधिकांश लेट चल रही है. भागलपुर से चलकर आनंद बिहार को जाने वालों को गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 12 घंटे की देरी से बक्सर पहुंची. साथ ही, डाउन में नार्थ ईस्ट भी अपने निर्धारित समय से 8 घंटे की देरी से बुधवार को बक्सर पहुंची. वहीं डाउन की श्रमजीवी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 6 घंटे की देरी से पहुंची.

वहीं आप और डाउन की तूफान एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 से लेकर 5 घंटे की देरी से बक्सर पहुंची. ट्रेनों को लगातार देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों ने बताया कि मौसम ठीक होने के बाद भी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
दानापुर-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों को रेलवे ने रद्द किया है. जिसमें डाउन की हिमगिरी एक्सप्रेस और अप की हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को रद्द किया है. वहीं अप और डाउन की पटना कोटा एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, जनसाधारण और महानंद एक्सप्रेस को रद्द किया है. रेलवे सूत्रों ने बताया कि समय से रैक नहीं पहुंचने के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है. बुधवार को राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से बक्सर स्टेशन पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >