इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से एक लाख की लूट

बक्सर/चौसा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दानी कुटिया गांव के समीप हथियारबंद अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हथियार के बल पर एक लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद लूट की रकम के साथ अपराधी आराम से भाग निकले. इलाहाबाद के […]

बक्सर/चौसा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दानी कुटिया गांव के समीप हथियारबंद अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हथियार के बल पर एक लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद लूट की रकम के साथ अपराधी आराम से भाग निकले. इलाहाबाद के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बक्सर इलाहाबाद बैंक से पैसा निकालकर अपने घर लौट रहे थे, तभी दो बाइकों पर चार की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

बताया जाता है कि कमरपुर के रहनेवाले विनोद कुमार सिंह बक्सर इलाहाबाद बैंक से एक लाख रुपये की निकासी कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बैंक से ही रेकी कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने बक्सर-चौसा मार्ग के दानी कुटिया के समीप दो बाइकों पर सवार चार लोगों द्वारा ओवरटेक कर पैसा लूट लिया गया. शुक्रवार की दोपहर में हुई इस घटना से सभी लोग सन्न हैं. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके को सील कर छापेमारी की जा रही है. विनोद कुमार सिंह के बयान पर चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. विदित हो कि 27 जनवरी को महदह गांव के समीप अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 66 हजार रुपये की लूट हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >