घर में घुसा पानी तो डायवर्सन तोड़ने के लिए रोड पर आकर किया हंगामा

आक्रोश. सड़क पर टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन बक्सर : अपनी समस्या के निदान को लेकर दलित बस्ती के लोगों ने स्टेशन रोड पर टायर जलाकर मंगलवार को प्रदर्शन किया. साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर नगर थानाध्यक्ष दयानंद प्रसाद और बीडीओ रोहित कुमार […]

आक्रोश. सड़क पर टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

बक्सर : अपनी समस्या के निदान को लेकर दलित बस्ती के लोगों ने स्टेशन रोड पर टायर जलाकर मंगलवार को प्रदर्शन किया. साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर नगर थानाध्यक्ष दयानंद प्रसाद और बीडीओ रोहित कुमार पहुंचकर लोगों को समझाने में जुट गये. लोगों का कहना था कि डायवर्सन के चलते नहर का पानी घर में घुस गया है. कई बार अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी लेकिन आज तक किसी ने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने बताया कि डायवर्सन बनने के चलते नहर का पानी आगे की तरफ नहीं बढ़ रहा है. धीरे-धीरे घरों में घुस गया है, जिसमें कई सामान और मवेशी भी बह गये.
अगर डायवर्सन को नहीं तोड़ा जाता है तो बस्ती के लोग बेघर हो जायेंगे. उन्होंने बताया कि पुल के निर्माण के बाद कई बार अधिकारियों से डायवर्सन तोड़ने के लिए बोला गया लेकिन अधिकारियों ने इसे तोड़ना मुनासिब नहीं समझा. अब नहर में काफी पानी हो गया है. पानी का बहाव नहीं होने के चलते पानी घरों में घुस गया है. काफी मशक्कत के बाद बीडीओ के आश्वासन पर लोगों ने जाम को हटाया. बीडीओ रोहित कुमार ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी है. वहीं सड़क जाम होने से ट्रेन पकड़नेवाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों को वाहनों से उतरकर पैदल स्टेशन जाना पड़ा.
एसडीओ ने लिया संज्ञान, तोड़ा गया डायवर्सन : एसडीओ गौतम कुमार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए ज्योति चौक पर बने डायवर्सन को तोड़ने का आदेश दिया. एसडीओ के आदेश के बाद जेसीबी बुलाकर डायवर्सन को तोड़ा गया. डायवर्सन के तोड़े जाने के बाद दलित बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली. एसडीओ गौतम कुमार ने बताया कि अब डायवर्सन का कोई काम नहीं था. इससे दलित बस्ती के लोगों को परेशानी थी. आज नहीं तो कल इसे तोड़ा जाना था. लोगों की सुविधा को देखते हुए तोड़ दिया गया.
सड़क जाम करनेवालों पर दर्ज होगी एफआईआर : सड़क जाम करनेवालों पर जिला प्रशासन एफआईआर दर्ज करायेगी. साथ ही सब पर कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी. उक्त बातों की जानकारी नगर थानाध्यक्ष दयानंद प्रसाद ने दी. सड़क जाम करनेवालों को चिह्नित किया जा रहा है. बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार भी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >