ऑटो के धक्के से रेलवे फाटक टूटा, तीन घंटे बाधित रहा परिचालन

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक ऑटो ने जोरदार धक्का मार दिया. इसमें गेट का पाइप टूट गया. वहीं धक्का मारने के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर भागने में सफल रहा. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. फाटक को […]

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक ऑटो ने जोरदार धक्का मार दिया. इसमें गेट का पाइप टूट गया. वहीं धक्का मारने के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर भागने में सफल रहा. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. फाटक को ठीक करने में रेलवे के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद करीब तीन घंटे के बाद परिचालन को सुचारु रूप से चालू किया गया.

बताया जाता है कि मंगलवार की शाम चार बजे ट्रेनों के आगमन की सूचना पर गेटमैन फाटक बंद कर रहा था. तभी कृष्णाब्रह्म की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ऑटो ने गेट में जोरदार धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर भाग गया. गेटमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. वहीं राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, हावड़ा हरिद्वार और अपर इंडिया का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा.

इसके लिए रेलवे ने क्रॉसिंग पर मानव बल को लगाया और करीब तीन घंटे के बाद फाटक को पूरी तरह से ठीक किया गया. साथ ही परिचालन को सुचारु रूप से चालू किया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर सूर्यवंश प्रसाद ने बताया कि ऑटो की पहचान कर ली गयी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >