63 करोड़ रुपये पेंशन मद में बांटने का लक्ष्य निर्धारित

पहल. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर जिला प्रशासन गंभीर जिले में पेंशन योजना के लाभुकों की संख्या है 1,16,950 जिले में पेंशन पाने वाले लाभुकों की संख्या है 1,02,507 पेंशन राशि का भुगतान डीबीटी के तहत लाभुकों के खाते में भेजने का प्रावधान बक्सर : जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर जिला प्रशासन खासा […]

पहल. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर जिला प्रशासन गंभीर

जिले में पेंशन योजना के लाभुकों की संख्या है 1,16,950
जिले में पेंशन पाने वाले लाभुकों की संख्या है 1,02,507
पेंशन राशि का भुगतान डीबीटी के तहत लाभुकों के खाते में भेजने का प्रावधान
बक्सर : जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर जिला प्रशासन खासा गंभीर है. पेंशन योजना के अंतर्गत सभी पेंशनधारियों को पेंशन राशि का भुगतान डीबीटी के तहत उनके बैंक खाते में किया जा रहा है. पेंशन राशि निकासी के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को औचक जांच कराकर बिचौलियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. जिला प्रशासन द्वारा पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए 27 जनवरी से 17 फरवरी तक विशेष अभियान का आयोजन कर कार्य को पूरा किया जा रहा है.
जिला प्रशासन द्वारा इस तरह का आयोजन पूर्व में भी किया जा चुका है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में पेंशन प्राप्त कर रहे कई पेंशनधारियों के नाम पेंशन सूची में छूट गये हैं. जिन पेंशनधारियों का नाम डिजिटाइज हुआ है, उनमें भी कई को पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है. पेंशनधारियों को कितनी राशि किस अवधि के लिए मिली है, इसकी सूचना नहीं प्राप्त हो रही है. बताया जाता है कि कई स्थानों पर ग्राहक सेवा, बैंक पेंशन राशि की पूर्ण निकासी होने के बाद भी बिचौलिये द्वारा राशि काट ली जाती है.
पेंशनधारियों को कम भुगतान प्राप्त होता है. इस कार्य के लिए जिले के सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी इस कार्यक्रम के अनुश्रवण के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं.
ऐसे होगा समस्याओं का निवारण
1. प्रत्येक प्रखंड में पंचायत का समूहवार रोस्टर निर्धारित कर शिविर के संबंध में प्रचार-प्रसार कराया जाये. आवश्यकतानुसार दूसरे चरण का शिविर 27 जनवरी से 17 फरवरी तक चलाया जाये, ताकि कोई भी मामला छूटे नहीं.
2. प्रत्येक शिविर में इंटरनेट सुविधा युक्त कम से कम चार कंप्यूटर सेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी.
3. प्रत्येक शिविर के आधार पंजीकरण के लिए अधिकृत आधार एजेंसी का एक काउंटर लगाया जायेगा, ताकि आवश्यकतानुसार आधार कार्ड बनाया जा सके अथवा उसमें कोई संशोधन किया जा सके.
4. इसी प्रकार प्रत्येक शिविर में बैंक खाता खोलने के लिए कम से कम एक काउंटर की व्यवस्था की जायेगी.
5. इस बात का भी ध्यान रखा जायेगा कि यदि कोई 80 वर्ष से कम उम्र के पेंशनधारी वृद्धावस्था पेंशन के लिए साथ-साथ अन्य पेंशन या विधवा पेंशन या दिव्यांगता पेंशन के लिए भी योग्य हो तो उनको वृद्धावस्था पेंशन के स्थान पर विधवा व दिव्यांगता पेंशन में दर्ज किया जायेगा.
6. 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पेंशनधारी को वृद्धावस्था पेंशन के तहत ही दर्ज किया जायेगा, ताकि पेंशनधारी को अधिकाधिक पेंशन मिल सके.
एक नजर आंकड़े पर
जिले में कुल पेंशनधारियों की संख्या:1,16,950 (एक लाख सोलह हजार नौ सौ पचास)
वर्तमान में पेंशन पाने वालों की कुल संख्या:1,02507(एक लाख दो हजार पांच सौ सात)
वित्तीय वर्ष 2017-18 में 63 करोड़ रुपये पेंशन के लिए निर्धारित लक्ष्य
नोट: (सामाजिक सुरक्षा कोषांग से मिली जानकारी के आधार पर )
इन योजनाओं में है पेंशन का प्रावधान
1. राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना
2. राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
3. राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन
4. लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
5. राज्य निशक्तता पेंशन योजना
कहते हैं जिलाधिकारी
सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित लोगों को पेंशन मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन ने एक कार्य योजना तैयार की है. जिले के सभी 11 प्रखंडों में शिविर के माध्यम से पेंशन से वंचित लोगों का कागजात दुरुस्त कराया जा रहा है. जिनके नाम के खाते नहीं खुले हैं या संबंधित नामों में कोई त्रुटियां आयी है उसे सही कराया जा रहा है. डीएम ने कहा कि अगर किसी बिचौलिये द्वारा पेंशनधारियों को गुमराह करने का प्रयास किया जायेगा तो वैसे बिचौलियों को चिह्नित कर उनके ऊपर कांड दर्ज कराया जायेगा.
अरविंद कुमार वर्मा, जिलाधिकारी, बक्सर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >