विद्यालय से चोरों ने दो सिलिंडर समेत कई सामान किये गायब

प्रभारी प्रधानाध्यापिका के बयान पर दर्ज हुआ मामला पुलिस मामले की कर रही है जांच बक्सर : पुलिस की तमाम सुरक्षा-व्यवस्था को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने गुरुवार की रात शहर के विद्यालय का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन स्थित विश्वामित्र प्राथमिक विद्यालय की है. […]

प्रभारी प्रधानाध्यापिका के बयान पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस मामले की कर रही है जांच
बक्सर : पुलिस की तमाम सुरक्षा-व्यवस्था को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने गुरुवार की रात शहर के विद्यालय का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन स्थित विश्वामित्र प्राथमिक विद्यालय की है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को पाठन के बाद विद्यालय के सभी कमरों में ताला जड़कर प्रभारी प्रधानाध्यापिका घर चली गयीं. इसी बीच देर रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर विद्यालय में प्रवेश कर गये और अंदर रखे दो सिलिंडर, 55 थाली, दो प्रेशर कुकर समेत कई सरकारी कागजात पर हाथ साफ कर चंपत हो गये. वारदात में चोरों की संख्या कितनी थी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं है. मामले की जांच कर रही नगर थाना की पुलिस ने बताया कि वारदात में संलिप्त अपराधी की पहचान व उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिये गये हैं.
वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापिका देवंती कुमार ने बताया कि सुबह शिक्षक ने फोन पर चोरी की घटना की बात बतायी. जब कमरे की तलाशी ली गयी तो भंडारा से दो सिलिंडर, दो प्रेशर कुकर, एक बोरी आलू, दो गमला समेत कई सामान चुरा लिये गये हैं. नगर थानाध्यक्ष दयानंद प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभारी प्रधानाध्यापिका के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. चोरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि सोमवार की देर रात कोईपुरवां स्थित मध्य विद्यालय में चोरों ने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था. अभी तक इस मामले में एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >