कई अपराधी पुलिस के रडार पर, ब्लू प्रिंट तैयार

बक्सर : जिले के कई अपराधी बक्सर पुलिस के रडार पर हैं. इसके लिए जिला खुफिया इकाई को अलर्ट किया गया है. जेल से जमानत पर रिहा होने वाले संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है. बक्सर पुलिस ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक ब्लू प्रिंट तैयार किया है. गिरफ्तारी को लेकर जिले […]

बक्सर : जिले के कई अपराधी बक्सर पुलिस के रडार पर हैं. इसके लिए जिला खुफिया इकाई को अलर्ट किया गया है. जेल से जमानत पर रिहा होने वाले संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है. बक्सर पुलिस ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक ब्लू प्रिंट तैयार किया है. गिरफ्तारी को लेकर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं.

पुलिस ने अपराधियों की सूची तैयार की है. हालांकि सूची में किन-किन अपराधियों के नाम अंकित हैं, इस पर गोपनीयता बरती गयी है. निकट भविष्य में जिले के कई नामचीन अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी. गिरफ्तारी को लेकर जिले के सीमावर्ती जिले की पुलिस से मदद ली जा रही है.

जिला खुफिया इकाई को किया गया अलर्ट: विभिन्न कांडों के गंभीर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर जिला खुफिया इकाई (डीआईयू) को अलर्ट किया गया है. फरार चल रहे अपराधियों के संबंध में जानकारी जुटाने में बक्सर पुलिस की खुफिया विंग अभी से जुट गयी है.
अपराधियों के संबंध में कई तरह के इनपुट खुफिया विंग द्वारा बक्सर पुलिस को उपलब्ध कराया गया है. खुफिया विंग जिले के उस स्थान को चिह्नित करने में जुटी है, जहां अपराधियों का आना-जाना लगा रहता है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुछ स्थानों को खुफिया विभाग ने रेखांकित किया किया है. इसकी जानकारी संबंधित थाना पुलिस को भी दी गयी है. खुफिया विंग ने जिले के पांच अपराधियों को सर्विलांस पर ले रखा है. उनकी हरेक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है.
जेल से जमानत पर रिहा होने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर
जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को एसपी का विशेष निर्देश
बोले पुलिस अधीक्षक
पुलिस ने कई नामचीन व कुख्यात अपराधियों को चिह्नित किया है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर संबंधित थाना पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं. अपराधियों की एक सूची भी तैयार की गयी है. जिले का खुफिया विंग लगातार इस पर अपना काम कर रहा है. अपराधियों के संबंध में कई तरह की विशेष जानकारी मिली है. निकट भविष्य में ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
राकेश कुमार,पुलिस अधीक्षक,बक्सर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >