युवकों ने किया महिला पर हमला, मामला दर्ज

डुमरांव : शहर के हरिजी के हाता मुहल्ले में सरेआम दो युवकों ने घर में घुस कर महिला पर हमला कर दिया. इस दौरान महिला जख्मी हो गयी, जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया.जख्मी महिला नगर पर्षद के सफाई जमादार ललिता देवी बतायी जाती है. पीड़िता के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ […]

डुमरांव : शहर के हरिजी के हाता मुहल्ले में सरेआम दो युवकों ने घर में घुस कर महिला पर हमला कर दिया. इस दौरान महिला जख्मी हो गयी, जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया.जख्मी महिला नगर पर्षद के सफाई जमादार ललिता देवी बतायी जाती है. पीड़िता के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ डुमरांव थाने में मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित महिला ने बताया कि दिन के करीब तीन बजे दो युवकों ने घर का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खोलते ही युवकों ने किराये पर कमरा लेने की बात कही और अंदर घुस गये. इसी दौरान घर पर अकेला पा कर युवकों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी. महिला के हाथ में काफी चोट आयी है. इस मामले में स्थानीय पुलिस ने बताया कि पीड़िता का आवेदन आया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >