बैंक के कागजात रखे बैग व मोबाइल छीने, की मारपीट

मंगलवार की देर रात घर लौटते वक्त घटना को दिया अंजाम बक्सर : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक बगेनगोला के शाखा प्रबंधक अखिलानंद मिश्र से असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर सामान और पैसे लूट लिये. बैंक मैनेजर किसी तरह बैंक की चाबी बचाने में कामयाब रहे. उन्होंने बगेन थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले […]

मंगलवार की देर रात घर लौटते वक्त घटना को दिया अंजाम

बक्सर : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक बगेनगोला के शाखा प्रबंधक अखिलानंद मिश्र से असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर सामान और पैसे लूट लिये. बैंक मैनेजर किसी तरह बैंक की चाबी बचाने में कामयाब रहे. उन्होंने बगेन थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी में लगी है. कुछ दिन पहले बैंक में चोरी की घटना को भी अंजाम दिया गया था. मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर अपने साथी चिकित्सक शंभूनाथ के साथ ऑटो से आ रहे थे. इसी दौरान लोहवा पुल के समीप बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और मैनेजर से हथियार के बल पर बैग और रुपये लूट लिये. बैग में बैंक के कुछ कागजात और पॉकेट में रखे मोबाइल तथा रुपये छीनकर बदमाश फरार हो गये. इस दौरान अपराधी मैनेजर का समझ उनके साथी का भी बैग ले भागे, जिसमें खाने-पीने का सामान रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >