असामाजिक तत्वों ने होटल व्यवसायी को पीटा, लूटे रुपये, प्राथमिकी

नगर थाने में व्यवसायी ने दर्ज कराया मामला बक्सर : चौरसिया लॉज में सोमवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने होटल संचालक अभिषेक की पिटाई कर दी. इस दौरान काउंटर पर रखे रुपये भी लूट लिये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दो लोगों को गिरफ्तार किया. व्यवसायी ने इस संबंध में […]

नगर थाने में व्यवसायी ने दर्ज कराया मामला

बक्सर : चौरसिया लॉज में सोमवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने होटल संचालक अभिषेक की पिटाई कर दी. इस दौरान काउंटर पर रखे रुपये भी लूट लिये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दो लोगों को गिरफ्तार किया. व्यवसायी ने इस संबंध में नगर थाने में मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे भूमि विवाद है और दोनों एक ही परिवार के हैं. एफआईआर दर्ज होने के पहले ही दोनों पक्षों द्वारा सुलह कर लिया गया. वहीं दूसरी तरफ क्लब में दो गुटों के वर्चस्व को लेकर फायरिंग की गयी है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो गुटों में वर्चस्व को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद शक्ति प्रदर्शन करते हुए दोनों गुटों ने फायरिंग की. फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों के आधार पर घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >