ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में आशा की गयी जान

बक्सर : जिले में शनिवार का दिन हादसे के नाम रहा. सड़क दुर्घटना में आशा की मौत हो गयी. घटना के वक्त महिला अपने बेटे के साथ मायके से केसठ जा रही थी. घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. केसठ […]

बक्सर : जिले में शनिवार का दिन हादसे के नाम रहा. सड़क दुर्घटना में आशा की मौत हो गयी. घटना के वक्त महिला अपने बेटे के साथ मायके से केसठ जा रही थी. घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. केसठ गांव निवासी इंदू भूषण सिन्हा की पत्नी व आशा कर्मी पुष्पा सिन्हा अपने मायका बंजरिया से शनिवार की देर शाम अपने बेटे नितेश कुमार के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पुष्पा की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >