पैक्स अध्यक्षों ने किया धान की खरीद बैठक का बहिष्कार

बिहारशरीफ /राजगीर : जिले में लगभग तीन सप्ताह से बंद पड़े धान अधिप्राप्ति कार्य को शुरू कराने की प्रशासनिक पहल शुक्रवार को भी असफल रही. जिले के पैक्स अध्यक्षों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया. उनका कहना था कि जब तक पैक्सों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जायेगा तब तक धान अधिप्राप्ति कार्य में […]

बिहारशरीफ /राजगीर : जिले में लगभग तीन सप्ताह से बंद पड़े धान अधिप्राप्ति कार्य को शुरू कराने की प्रशासनिक पहल शुक्रवार को भी असफल रही. जिले के पैक्स अध्यक्षों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया. उनका कहना था कि जब तक पैक्सों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जायेगा तब तक धान अधिप्राप्ति कार्य में वे लोग भागीदारी नहीं करेंगे. उनका यह भी कहना था कि एसएफसी की अड़ियल रवैये के कारण जिले के एक सौ से अधिक पैक्सों को डिफोल्टर घोषित कर दिया गया है.

जो धान अधिप्राप्ति में भाग नहीं ले सकते हैं. उल्लेखनीय है कि धान अधिप्राप्ति कार्य को शुरू कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को विशेष पहल की गयी थी. इसके तहत बिहारशरीफ अनुमंडल के पैक्स अध्यक्षों की बैठक डीसीओ डॉ. अमजद हयात वर्क की अध्यक्षता में नालंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक बिहारशरीफ के सभागार में बुलायी गयी थी. जबकि दूसरी बैठक राजगीर अनुमंडल के पैक्स अध्यक्षों के लिए नालंदा सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की राजगीर शाखा में बुलायी गयी थी.

इस बैठक की अध्यक्षता बैंक के प्रबंध निदेशक विजय कुमार सिंह कर रहे थे. दोनों जगहों पर बैठक शुरू होते ही पैक्स अध्यक्षों ने उनके साथ एसएफ सी द्वारा नाइंसाफी का मामला उठाया. उनका कहना था कि पैक्स अध्यक्षों की राशि एसएफसी के पास बकाया है, जबकि नालंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा उन्हें डिफोल्टर घोषित कर दिया गया है. इससे सौ से अधिक पैक्स अध्यक्ष अधिप्राप्ति कार्य से बंचित हो गये हैं. दूसरी ओर एसएफसी द्वारा चावल को भी अब खराब बताकर पैक्सों को राशि नहीं देने का बहाना ढूढ़ा जा रहा है.

ऐसे में जिले के पैक्सों को अधिप्राप्ति कार्य करना संभव नहीं है. दोनों बैठकों का पैक्स अध्यक्षों द्वारा बहिष्कार कर दिया गया. समस्या के समाधान होने तक उन्होंने अधिप्राप्ति कार्य नही करने का निर्णय लिया. पैक्स अध्यक्ष संघ के जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि आगामी 11 दिसंबर को जिले के पैक्स अध्यक्षों की बैठक राजगीर के जयप्रकाश उद्यान में आयोजित कर आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा.
राईस मिलरों ने भी की धान कुटाई कार्य का वहिष्कार :
इधर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिले के मिलरों की बैठक भी बेनतीजा रही. राइस मिलर धान खरीद एजेंसी बनाये जाने की मांग पर अड़ गये. उनका कहना था कि बिना मांग पूरी हुये वे पैक्सों के साथ एग्रीमेंट भी नहीं करेंगे. कई पैक्सों के पास विगत अधिप्राप्ति का धान भी बकाया है. इसके अलावे वे ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन का भी विरोध कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >