बाईपास पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा
युवक डॉक्टर के यहां करता था कंपाउंडर का काम
पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर को किया जब्त
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के बाईपास के समीप गुरुवार की देर शाम ट्रैक्टर और बाइक की सीधी भिड़ंत में कैमूर के युवक पप्पू कुमार की मौत हो गयी. घटना के वक्त वह घर से बाइक में पेट्रोल भराने के लिए जा रहा था. हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना पुलिस ने दे दी है.
जानकारी के अनुसार कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के सअरुआ गांव निवासी ओमप्रकाश का पुत्र पप्पू कुमार बक्सर में एक डॉक्टर के यहां रहकर कंपाउंडर का काम करता था. देर शाम अपने घर से पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए जा रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद डाला, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टरचालक को गिरफ्तार कर लिया.
एक साल से शहर के शिवपुरी स्थित बाबा नगर में पप्पू किराये के मकान में रहता था.
