हर मंगलवार को डाउन में रद्द रहेगी विभूति एक्सप्रेस

12 फरवरी तक अस्थायी रूप से ट्रेन का परिचालन हुआ है रद्द बक्सर : पूर्व मध्य रेल में संरक्षा की दृष्टिकोण से 12 फरवरी तक सप्ताह के हर मंगलवार को विभूति एक्सप्रेस को रद्द किया गया है और दिनों में यह यथावत रूप से पूर्व की भांति चलती रहेगी. ठंड बढ़ने के साथ ही ट्रेनों […]

12 फरवरी तक अस्थायी रूप से ट्रेन का परिचालन हुआ है रद्द

बक्सर : पूर्व मध्य रेल में संरक्षा की दृष्टिकोण से 12 फरवरी तक सप्ताह के हर मंगलवार को विभूति एक्सप्रेस को रद्द किया गया है और दिनों में यह यथावत रूप से पूर्व की भांति चलती रहेगी. ठंड बढ़ने के साथ ही ट्रेनों के रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया. कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट से चल रही हैं. ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है. इसके पहले भी हिमगिरि एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस को अपरिहार्य कारणों के चलते रद्द किया गया था.
कोहरा बढ़ने के बाद ट्रेनों के परिचालन पर इसका सीधा असर पड़ता है. विभूति एक्सप्रेस प्रतिदिन इलाहाबाद से चलकर हावड़ा को जाती है. ऐसे में सप्ताह के मंगलवार को रद्द रहने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. यह समस्या 12 फरवरी तक बनी रहेगी. इसके बाद इसे प्रतिदिन पूर्व के भांति शुरू कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >