दादर एक्सप्रेस ट्रेन में रेल पुलिस ने की छापेमारी

ट्रेन में शराब होने की मिली थी सूचना डुमरांव : दानापुर-बक्सर रेलखंड के डुमरांव स्टेशन पर डाउन में गुजरनेवाली दादर एक्सप्रेस ट्रेन में रेल पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर बोगियों को खंगाला. पुलिस की इस कार्रवाई से यात्रियों में खलबली मच गयी. रेल पुलिस ने बताया कि डुमरांव थाना द्वारा सूचना मिली थी कि […]

ट्रेन में शराब होने की मिली थी सूचना

डुमरांव : दानापुर-बक्सर रेलखंड के डुमरांव स्टेशन पर डाउन में गुजरनेवाली दादर एक्सप्रेस ट्रेन में रेल पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर बोगियों को खंगाला. पुलिस की इस कार्रवाई से यात्रियों में खलबली मच गयी. रेल पुलिस ने बताया कि डुमरांव थाना द्वारा सूचना मिली थी कि दादर एक्सप्रेस ट्रेन में शराब तस्कर शराब की खेप लेकर डुमरांव उतरनेवाले हैं. सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम डुमरांव व बक्सर स्टेशन पर सक्रिय हो गयी और ट्रेन पहुंचते ही बोगियों की तलाशी शुरू कर दी. रेल पुलिस के एसआई वशिष्ठ सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान शराब की बरामदगी नहीं हुई. बता दें कि सूबे में शराबबंदी होने के बाद शराब तस्करों का ट्रेन मुख्य सुविधा बन गयी है. ट्रेनों से शराब की खेप लाकर धंधेबाज अपने धंधे में सफल हो रहे हैं. हालांकि पुलिस के सख्ती से ट्रेनों में कई बार शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >