चौसा हाईवे पर पलटा टेंपो, एक राहगीर घायल

घटना मुफस्सिल थाने के चौसा बारा मोड़ के पास घटी चौसा : बक्सर-कोचस हाईवे पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित चौसा पोस्टआॅफिस के पास अनियंत्रित टेंपो के पलटने से एक अधेड़ राहगीर बुरी तरह से घायल हो गया. पीड़ित का इलाज पीएचसी में चल रहा है. बताया जा रहा है कि उक्त हाईवे पर मंगलवार को […]

घटना मुफस्सिल थाने के चौसा बारा मोड़ के पास घटी

चौसा : बक्सर-कोचस हाईवे पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित चौसा पोस्टआॅफिस के पास अनियंत्रित टेंपो के पलटने से एक अधेड़ राहगीर बुरी तरह से घायल हो गया. पीड़ित का इलाज पीएचसी में चल रहा है.
बताया जा रहा है कि उक्त हाईवे पर मंगलवार को बक्सर से चौसा जा रहा एक टेंपो उस समय अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गयी जब विपरीत दिशा से एक बाइक अचानक सामने आ गयी. बाइक को बचाने के लिए टेंपोचालक ने ब्रेक ले लिया और टेंपो पलट गया.
टेंपो के पलटने से सड़क के किनारे जा रहा राहगीर दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
उक्त घटना में घायल राहगीर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरबतपुर गांव का रामजी चौधरी (57) बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर अगर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टेंपो को पलटकर उसमें दबे राहगीर को निकाला नहीं होता तो उसकी जान भी जा सकती थी. घायल का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >