मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे 43 हजार परीक्षार्थी

दो पालियों में होगी परीक्षा दिव्यांग बच्चों को प्रति घंटे 10 मिनट ज्यादा मिलेगा समय बक्सर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही मैट्रिक परीक्षा का प्रोग्राम भी जारी कर दिया गया है. जिले से 43 हजार 392 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा […]

दो पालियों में होगी परीक्षा

दिव्यांग बच्चों को प्रति घंटे 10 मिनट ज्यादा मिलेगा समय
बक्सर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके साथ ही मैट्रिक परीक्षा का प्रोग्राम भी जारी कर दिया गया है. जिले से 43 हजार 392 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक होगी. अब तक मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षाएं काफी विलंब से होती थीं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए समय पर परीक्षा आयोजित करने को ठान लिया है. परीक्षा को लेकर परीक्षा समिति की अब तक हाय-तौबा हो गया था,
जिसको देखते हुए परीक्षा समिति ने यह निर्णय लिया है. परीक्षा की तिथि घोषित करते ही छात्र-छात्राओं में सरगर्मी बढ़ गयी है. परीक्षा में शामिल होनेवाले छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी में जुट गये हैं. परीक्षा को लेकर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण कराने की तैयारी में विभाग जुट गया है. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी है. दोनों ही पालियों में अलग-अलग स्कूल के परीक्षार्थी शामिल होंगे.
43 हजार 392 छात्र-छात्राएं परीक्षा में होंगे शामिल
परीक्षा की तिथि घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में सरगर्मी बढ़ गयी है. जिले में 43 हजार 392 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. इसमें 14 हजार 424 लड़कियां एवं 14 हजार 89 छात्र शामिल हैं. वहीं पूर्ववर्ती छात्राएं आठ हजार 16 तथा छात्र छह हजार 863 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
लड़कों से ज्यादा शामिल होंगी लड़कियां
2018 में होनेवाली मैट्रिक की परीक्षा में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की संख्या ज्यादा होगी.
लड़के 20 हजार 952 तथा लड़कियां 22 हजार 440 शामिल होंगी.
दिव्यांग के लिए की गयी है व्यवस्था
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति दिव्यांग के लिए अलग से व्यवस्था की है. लिखने में अक्षम दिव्यांग को एक सहयोगी की सुविधा समिति द्वारा की है. दिव्यांग बच्चों के लिए प्रति घंटे 10 मिनट ज्यादा समय दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >