युवक को नशा खिला सामान लूटा

नशाखुरानी गिरोह ने कैमूर के युवक को बनाया निशान, चौसा में मिला बेहोश चौसा : मुगलसराय-दानापुर रेलखंड पर सोमवार को एक और यात्री नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया. प्रदेश कमाने गया युवक घर वापसी के समय मुगलसराय जंक्शन के बाद कैसे चौसा स्टेशन पहुंचा उसको कुछ याद नहीं है. वहीं उसका सारा सामान नशाखुरानी […]

नशाखुरानी गिरोह ने कैमूर के युवक को बनाया निशान, चौसा में मिला बेहोश

चौसा : मुगलसराय-दानापुर रेलखंड पर सोमवार को एक और यात्री नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया. प्रदेश कमाने गया युवक घर वापसी के समय मुगलसराय जंक्शन के बाद कैसे चौसा स्टेशन पहुंचा उसको कुछ याद नहीं है. वहीं उसका सारा सामान नशाखुरानी गिरोह के सदस्य ले भागे हैं.
जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के ऊपरी गांव का रहनेवाला स्व. राधा प्रसाद राय का पुत्र धनंजय राय सिकंदराबाद में प्राइवेट कंपनी में काम करता है और वह छुट्टी में सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से अपने गांव जाने के लिए बक्सर आ रहा था. मुगलसराय तक ठीक था लेकिन मुगलसराय से कैसे चौसा स्टेशन पहुंच गया उसे कुछ याद नहीं. बस उसका सामान कहां है यही बार-बार लोगों से पूछ रहा था. सोमवार की अहले सुबह चौसा स्टेशन पर कार्यरत रेलकर्मियों ने उसे डाऊन प्लेटफाॅर्म पर बेहोशी की हालत में दिखा.
रेलकर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से उसे चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे थोड़ा होश आया तो उसने लड़खड़ाते हुए अपने घर का पता बताया. अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. परिजन चौसा पीएचसी पहुंचे उसके बाद डाॅक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. गौरतलब हो कि दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर इन दिनों ट्रेनों में नशाखुरानी की घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >