लॉटरी निकालने के दौरान हुआ हंगामा

विरोध. 1140 आवेदकों ने बालू व गिट्टी के लिए किया था आवेदन देर रात तक नहीं हो सका लॉटरी का कार्य आवेदकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ लगाया मनमानी का आरोप बक्सर : जिले में बालू, गिट्टी के लाइसेंस के लिए नगर भवन में सोमवार को लॉटरी निकाली जानी थी लेकिन नगर भवन में हंगामा […]

विरोध. 1140 आवेदकों ने बालू व गिट्टी के लिए किया था आवेदन

देर रात तक नहीं हो सका लॉटरी का कार्य
आवेदकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ लगाया मनमानी का आरोप
बक्सर : जिले में बालू, गिट्टी के लाइसेंस के लिए नगर भवन में सोमवार को लॉटरी निकाली जानी थी लेकिन नगर भवन में हंगामा होने की वजह से लॉटरी का कार्य स्थगित करना पड़ा. जैसे ही लॉटरी का कार्य शुरू किया गया आवेदकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया, जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होते देख पुलिस बलों की तैनाती की गयी.
इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ तो लॉटरी की प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी, जिसके बाद जिला प्रशासन की देखरेख में समाहरणालय में लॉटरी निकालने का कार्य देर शाम शुरू किया गया, जिस कारण कोई भी पता नहीं चल पाया. गिट्टी, बालू के लाइसेंस के लिए 1140 आवेदन पड़े थे, जिनमें से कुछ आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया था, जिसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी गयी.
चरित्र प्रमाणपत्र में कई तरह की मिली खामियां : ज्यादातर आवेदन चरित्र प्रमाणपत्र को लेकर अस्वीकृत किये. इसको लेकर आवेदकों ने जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें रद्द आवेदन को स्वीकार कर लॉटरी में शामिल किया करने एवं प्रभारी खनन पदाधिकारी को लॉटरी कार्य से वंचित करने जिससे आवेदकों को पूर्ण न्याय मिल सके की मांग की है. प्रभारी खनन पदाधिकारी द्वारा निर्गत आदेश में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक था. मनमानी करते हुए प्रभारी खनन पदाधिकारी के आदेश पर कार्यालय में 10 नवंबर तक आवेदन स्वीकृत किया गया. प्रभारी खनन पदाधिकारी ने चरित्र प्रमाण पत्र नहीं होने पर रिसीविंग लगाकर आवेदन जमा करने को कहा गया, जिसके बाद आवेदकों द्वारा आवेदन की रिसीविंग लगाकर जमा कर दिया गया. सबसे बड़ी समस्या चरित्र प्रमाण पत्र को लेकर हुई है.
मुख्यालय डीएसपी के नहीं रहने के कारण कार्य हुआ बाधित : प्रभारी खनन पदाधिकारी द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र का रिसीविंग लगाने को कहा गया. बावजूद सबसे ज्यादा आवेदनों को चरित्र प्रमाणपत्र के कारण ही अस्वीकृत कर दिया गया. वहीं नगर भवन में आयोजित बालू अनुज्ञप्ति के लिए लॉटरी आवेदकों के भारी विरोध के कारण स्थगित कर दिया गया. ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को बालू अनुज्ञप्ति के लिए लॉटरी की तिथि निर्धारित की गयी थी. जिसमें ज्यादातर आवेदकों के आवेदन अस्वीकृत कर दिये. इसी को लेकर हंगामा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >