बक्सर : गुजरात और हिमाचल चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी. केंद्र सरकार ने देश को काफी आगे बढ़ाया है. कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है. उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को स्थानीय परिसदन में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से कहीं. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में कांग्रेस की स्थिति सबसे खराब हो जायेगी.
गुजरात और हिमाचल चुनाव में भाजपा जीतेगी : शाहनवाज
बक्सर : गुजरात और हिमाचल चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी. केंद्र सरकार ने देश को काफी आगे बढ़ाया है. कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है. उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को स्थानीय परिसदन में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से कहीं. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में […]

परिणाम आने के पहले ही अपने घुटने टेक दी है. राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए अब समय दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राजग गठबंधन की नयी सरकार प्रदेश में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने की ओर अग्रसर है. केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों सूबे में भी विकास की गंगा बहेगी.
फारुख अब्दुल्ला के बयान की निंदा की, कहा पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का अंग : प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों के सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि फारुख अब्दुल्ला का कोई काम नहीं रह गया है. अलूल-जलूल बयान देकर मीडिया में रहना चाहते हैं. उन्होंने फारुख अब्दुल्ला के उस बयान की निंदा करते हुए कहा कि फारुख अब्दुल्ला को यह पता होना चाहिए कि पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का अंग है और उसे भारत लेकर रहेगा. एक-एक कर केंद्र सरकार की कई योजनाओं को बताया.
स्टेशन पर पहुंचते ही भाजपा नेताओं ने किया स्वागत : राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन सुबह बक्सर स्टेशन पहुंचे, जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता परशुराम चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, पूर्व बक्सर प्रत्याशी प्रदीप दुबे, निक्कू तिवारी, रूपेश दुबे, भरत प्रधान, श्रवण कुमार तिवारी सहित भाजपा के कई नेता उपस्थित थे.