चौसा : बक्सर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के ओएसडी सह भू-अर्जन पदाधिकारी तौकीर अकरम की फांसी लगाकर हुई मौत से प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी व कर्मियों में शोक की लहर है. ब्लाॅक कार्यालय व अंचल कार्यालय में कर्मियों ने शोकसभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. वहीं बनारपुर पंचायत भवन पर मुखिया जायशा देवी के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पंचायत सचिव धीरेंद्र सैनिक, पीआरएस अशोक कुमार, प्रवीण राय, रामभजन राम, धनजी सिंह, रमेशचंद्र चौधरी, कृष्णा चौधरी आदि ग्रामीण शामिल रहे.
शोकसभा के बाद बंद रहे सभी विभागों के कार्यालय
चौसा : बक्सर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के ओएसडी सह भू-अर्जन पदाधिकारी तौकीर अकरम की फांसी लगाकर हुई मौत से प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी व कर्मियों में शोक की लहर है. ब्लाॅक कार्यालय व अंचल कार्यालय में कर्मियों ने शोकसभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. […]
