बक्सर में यूपी के व्यवसायी पर एसिड से अटैक, हालत गंभीर

बक्सर : बक्सर में यूपी के एक व्यवसायी पर एसिड से अटैक कर अपराधियों ने दहशत फैला दिया. इस हमले में व्यवसायी अश्विनी कुमार गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर […]

बक्सर : बक्सर में यूपी के एक व्यवसायी पर एसिड से अटैक कर अपराधियों ने दहशत फैला दिया. इस हमले में व्यवसायी अश्विनी कुमार गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे, जहां व्यवसायी का बयान दर्ज करते हुए घटनास्थल से एसिड को जब्त करवाया. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया गया है. पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

फैक्टरी से घर जाते वक्त अपराधियों ने किया अटैक
व्यवसायी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बलिया का रहनेवाला है. बक्सर शहर के जासो रोड स्थित गोलंबर के समीप मिठाई के लिए बनाये जानेवाले डिब्बों का फैक्टरी लगाया है, जहां से शुक्रवार की देर रात अपने घर जा रहा था. इसी दौरान अंडा की दुकान के समीप खड़ा था कि इसी दौरान तीन की संख्या में अपराधियों ने अश्विनी कुमार गुप्ता पर एसिड से अटैक कर दिया. जान बचाने के लिए अश्विनी पास के ही एक घर में भाग खड़ा हुआ.
आंख की रोशनी जाने की आशंका: अपराधियों ने व्यवसायी के चेहरे पर एसिड से अटैक किया है, जिसमें चेहरा उसका पूरी तरह से झुलस गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बनारस रेफर कर दिया है. डॉक्टर ने बताया कि युवक की आंख और चेहरा पूरी तरह झुलस गया है. आंख की रोशनी जा सकती है.
थानेदार बोले, की जा रही छापेमारी : इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. घटनास्थल से तेजाब के कुछ अंश बरामद हुए हैं, जिन्हें जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा ताकि यह पता चल सके कि कितने क्षमता की तेजाब का इस्तेमाल किया गया है. टीम का गठन भी कर दिया गया है. जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस मामले में कई बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है. वहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया जा रहा है.
घटना के बाद दहशतजदा हुए लोग : अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद वहां मौजूद लोग दहशतजदा हो गये. कुछ देर के लिए लोगों को समझ में नहीं आया कि क्या हो गया. वहीं घटना में जख्मी व्यापारी जोर-जोर से चिल्लाने लगा और तेजी से भागने लगा. वहां मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश कारोबारी पर एका-एक हमला किया, जिससे वहां पर भगदड़ की स्थिति कायम हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >