दादर-गुवाहाटी एक्स. से 63 बोतल विदेशी शराब बरामद

बक्सर : शराब के शौकीनों को सप्लाइ के लिए ट्रेन से ले जा रही शराब की खेप को आरपीएफ ने बक्सर स्टेशन पर जब्त कर लिया. साथ ही एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक शहर के चीनी मिल का रहनेवाला सुनील कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि सुनील […]

बक्सर : शराब के शौकीनों को सप्लाइ के लिए ट्रेन से ले जा रही शराब की खेप को आरपीएफ ने बक्सर स्टेशन पर जब्त कर लिया. साथ ही एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक शहर के चीनी मिल का रहनेवाला सुनील कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि सुनील कुमार यूपी से शराब खरीद कर आरा में सप्लाइ करने के लिए डाउन दादर गुवाहाटी से जा रहा था. इसी बीच आरपीएफ को सूचना मिली कि शराब सप्लाइ के लिए जा रही है.

सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने ट्रेन के जनरल बोगी में जांच की, तो सुनील कुमार के पास से 63 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. आरपीएफ ने जब पूछताछ की, तो सुनील ने बताया कि वह यूपी से शराब खरीदकर आरा समेत कई जगहों पर सप्लाइ करता था. आज वह आरा में सप्लाइ करने जा रहा था.

आरपीएफ इंस्पेक्टर सूर्यवंश प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डाउन दादर गुवाहाटी में शराब का कारोबार किया जा रहा है. जांच के दौरान 63 बोतल शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >