जिले की 14057 जीविका दीदियों के खाते में भेजे गये 10-10 हजार रुपये

इस मौके पर बक्सर जिले के कुल 14057 जीविका दीदियों के बीच दस हजार रुपये की दर से कुल 14 करोड़, 5 लाख 70 हजार रुपये उनके खाते में डाले गये.

बक्सर. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 10 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से एक हजार करोड़ रुपये की राशि का अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में की गयी. इस मौके पर बक्सर जिले के कुल 14057 जीविका दीदियों के बीच दस हजार रुपये की दर से कुल 14 करोड़, 5 लाख 70 हजार रुपये उनके खाते में डाले गये. डीएम ने बताया कि अब तक इस योजना से बक्सर जिला में कुल 1 लाख 92 हजार 963 महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है. इसकी जानकारी देते हुए जिला सूचना जन संपर्क पदाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. इस योजना अंतर्गत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिये आर्थिक सहायता दिये जाने की योजना है. उन्होंने बताया कि हर समुदाय व हर वर्ग के परिवारों की महिलायें इसका लाभ ले सकती हैं, उन्हें अपनी पसंद का रोजगार शुरु करने के लिये प्रारंभिक राशि 10 हजार रुपये दी जा रही है, बाद में आकलन कर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है. पसंद के रोजगार हेतु प्रशिक्षण की भी व्यवस्था है. यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है, योजना से लाभांवित कराने के लिये लाभुकों को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जायेगा, रोजगार के चयन एवं उसे शुरू करने में उन्हें स्थानीय समूहों की सहायता मिलेगी, प्रशिक्षण, उत्पादन में सहयोग के साथ-साथ महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहरों तक हाट-बाजार भी विकसित किये जायेंगे. इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है. स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >