बिहार में दौड़ेगी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन, दो घंटे में बिहार के इस शहर से तय कर लेंगे हावड़ा तक की सफर

Bullet Train In Bihar: वाराणसी-पटना-हावड़ा हाई स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर गया-कोडरमा सेक्शन में जमीन सर्वे शुरू हो चुका है. टनकुप्पा-पहाड़पुर स्टेशन के पास भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद अधिग्रहण की कार्रवाई होगी. इस प्रोजेक्ट के तहत गया में मुख्य स्टेशन बनाया जाएगा.

Bullet Train In Bihar: हाई स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर वाराणसी-पटना-हावड़ा रेल कॉरिडोर के गया-कोडरमा सेक्शन में जमीन का सर्वे तेजी से जारी है. सोमवार को टनकुप्पा-पहाड़पुर स्टेशन के पास रेल लाइन से सटे गांवों में जमीन का सर्वे किया गया. इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद भूमि अधिग्रहण शुरू होगा. इस परियोजना के तहत मानपुर को मुख्य स्टेशन बनाया जाएगा, जिससे गया क्षेत्र में बुलेट ट्रेन का एक अहम पड़ाव होगा.

गया से होकर 75 किलोमीटर तक गुजरेगी बुलेट ट्रेन

इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई 799 किलोमीटर होगी, जो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ेगा. बिहार में यह बुलेट ट्रेन बक्सर, आरा, पटना, बिहारशरीफ, नवादा और गया से होकर गुजरेगी. गया जिले में इसके लिए 75 किलोमीटर भूमि चिह्नित की जा रही है.

स्थानीय लोगों की बढ़ी चिंता, घर छिनने का डर

बुलेट ट्रेन परियोजना से एक ओर जहां बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलेगी. वहीं स्थानीय लोगों में चिंता भी बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि 70 मीटर चौड़ी जमीन के अधिग्रहण से उनके घर-आंगन उजड़ सकते हैं. हालांकि, प्रशासन का दावा है कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन नई जगह पर बसने की चुनौती उनके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है.

Also Read: IAS की राह छोड़, पिता के अधूरे ख्वाब को किया पूरा, पढ़िए बिहार के लाल की सफलता की अनोखी कहानी

सर्वे के बाद मिट्टी जांच और अधिग्रहण की प्रक्रिया

जमीन अधिग्रहण से पहले सर्वे के बाद मिट्टी जांच की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस साल के अंत तक अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रशासन स्थानीय रैयतों से सहमति लेने में जुटा हुआ है ताकि परियोजना को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाया जा सके.

इस बुलेट ट्रेन से बिहार के यातायात ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आएगी. लेकिन, इसके साथ ही कई परिवारों के लिए नए संकट भी खड़े कर सकती है. अब देखना होगा कि सरकार कैसे प्रभावित लोगों को राहत देकर इस हाई स्पीड प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >